Sunday, May 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशवाराणसी: नुक्कड़ नाटक से संदेश दिया शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प

वाराणसी: नुक्कड़ नाटक से संदेश दिया शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प

-सोच-समझ कर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील

वाराणसी (हि.स.)। प्रदेश विधानसभा चुनाव में सातवें चरण के मतदान की घड़ी नजदीक आ रही है। ऐसे में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर वाराणसी जिले में सामाजिक संस्थाएं भी सजग हैं। मंगलवार को सौ फीसदी मतदान के लिए सांस्कृतिक कलाकारों की टीम प्रेरणा कला मंच और सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से 100 प्रतिशत मतदान करने की अपील की। कलाकारों ने चौबेपुर क्षेत्र के टेकुरी, दुदुवाँ और मोलनापुर गाँव में नुक्कड़ नाटक ‘गिरोहबंद’ का मंचन कर विधानसभा चुनाव में योग्य, ईमानदार प्रत्याशी के चयन का संदेश दिया।

कलाकारों ने किसी प्रलोभन में न आते हुए केवल योग्यतम प्रत्याशी का चयन,शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और खेती जैसे मौलिक मुद्दों पर प्रत्याशियों से संवाद के लिए भी लोगों को प्रेरित किया। नाटक के प्रस्तुति के दौरान ‘जन अधिकार संवाद’ शीर्षक से पर्चे वितरित किये गये ।

चुनावों में बहुत सारे उम्मीदवार भांति-भांति तरीके से मतदाताओं को रिझाने की कोशिश करते हैं। लोगों को अपने पक्ष में वोट देने के लिए बहुत सारे प्रलोभन भी दे रहे हैं, लोगों को जाति धर्म आदि के आधार पर भी जोड़ने-तोड़ने की राजनीति हो रही है । ऐसे में सोच समझ कर अपने मताधिकार का प्रयोग करना है, क्योंकि अगर एक बार हमने गलत प्रत्याशी को चुन लिया तो पाँच साल हमें पछताना पड़ेगा।

जागरूकता अभियान में प्रदीप सिंह, दीन दयाल सिंह, रमेश प्रसाद, गौतम सैकिया, दीपक , अजीत, अजय, विजय, गोविंदा आदि कलाकार शामिल रहे।

श्रीधर

RELATED ARTICLES

Most Popular