Monday, June 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलोगों के एटीएम बदलकर खाते से रकम पार करने वाले दो शातिर...

लोगों के एटीएम बदलकर खाते से रकम पार करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

फिरोजाबाद (हि.स.)। एटीएम से पैसा निकालने आये भोले-भाले लोगों का एटीएम कार्ड बदलकर उनके खाते से पैसा निकालने वाले दो शातिर अभियुक्तों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से बड़ी संख्या में एटीएम कार्ड व मादक पदार्थ बरामद किया है।

थाना दक्षिण प्रभारी बैजनाथ सिंह ने बताया कि थाना दक्षिण क्षेत्र माल गोदाम तिराहे के पास से दो अभियुक्तों प्रेम राठौर व तरुण कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त प्रेम के कब्जे से 16 अदद डेबिट व वीजा कार्ड तथा एक बैग में एक किलो 300 ग्राम चरस बरामद की है। वही, अभियुक्त तरुण के पास से विभिन्न बैंकों के 19 डेबिट व वीजा कार्ड बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तगण से पूछताछ में पता चला है कि वह लोग एक साथ मिलकर एटीएम मशीनों से पैसे निकलाने वाले लोगों की रेकी करते हैं। एटीएम में आते ही बहाने से उनके पीछे खड़े हो जाते और कार्ड के पिन पर नजर रखते हैं और पैसा निकालने वाले व्यक्ति के एटीएम कार्ड को बातों में फंसाकर दूसरे कार्ड से देते हैं और उसके जाने के बाद एटीएम से पैसा निकाल लेते हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास है। यह शातिर अपराधी हैं। दोनों को कार्यवाही कर जेल भेजा गया है।

कौशल

RELATED ARTICLES

Most Popular