Thursday, September 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलोक निर्माण विभाग में कार्मिकों ने किया कार्य बहिष्कार

लोक निर्माण विभाग में कार्मिकों ने किया कार्य बहिष्कार

लखनऊ(हि.स.)। लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में लगातार कर्मचारी संवर्ग के मांगों और पत्रों की अनदेखी, समस्याओं के निराकरण के लिए शासन के आदेश के अनुसार विभागाध्यक्ष द्वारा मान्यता प्राप्त कार्मिक संघों से वार्ता न करने से नाराज कार्मिकों ने कार्य बहिष्कार किया।

कार्य बहिष्कार करने वाले एक दर्जन से अधिक कर्मचारी संगठनों ने संयुक्त कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले सामूहिक कार्य बहिष्कार करते हुए आम सभा का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष भारत सिंह यादव ने की जबकि संचालन महामंत्री रामराज दुबे ने किया।

भारत सिंह यादव और रामराज दुबे ने कहा कि विभागीय संगठनों की मुख्य मांगों में चतुर्थ श्रेणी की सीधी भर्ती कराने तथा आउटसोर्सिंग से जैम पोर्टल व्यवस्था समाप्त कर उन्हें विभागीय संविदा पर न्यूनतम 21 हजार प्रतिमाह वेतन देने, समस्त विभागीय दैनिक वेतन या वर्कचार्ज से नियमित किए गए कर्मचारियों को पूर्व में की गई सेवाओं को जोड़कर पुरानी पेंशन एवं गेच्युटी तथा वेतन संरक्षण दिए जाने की मांग रखी गई है।

कहा कि इसके अलावा फील्ड कर्मचारियों की दस वर्षों से लम्बित सेवा नियमावली बनाए जाने, मेट, वर्क एजेन्ट, सुपरवाइजर, अमीन की प्रदेश स्तरीय ज्येष्ठता सूची में तत्काल प्रकाशित कराए जाने की मांग रखी गई है। विभागाध्यक्ष किसी भी बिन्दु पर तैयार नहीं है, इसलिए कार्य बहिष्कार ही विकल्प बचा था।

RELATED ARTICLES

Most Popular