Thursday, August 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलोकसभा चुनाव को चुनाव लेकर भाजपा का मंथन जारी

लोकसभा चुनाव को चुनाव लेकर भाजपा का मंथन जारी

लखनऊ(हि.स.)। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भाजपा पूरी तरह से चुनावी मोड में आ चुकी है। नई दिल्ली के भारत मण्डपम में संपन्न अधिवेशन के दौरान दिये गये निर्देशों को धरातल पर उतारने के लिए भाजपा प्रदेश नेतृत्व कार्ययोजना बना रही है।

इस संबंध में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों, क्षेत्रीय अध्यक्षों एवं सभी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की बैठक मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय पर हो रही है। भाजपा की चुनावी तैयारियों की दृष्टि इसी माह में कुछ प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती है। सबसे पहले हारी हुई सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा भाजपा करेगी।

उत्तर प्रदेश में इन दिनों राजनीतिक उठापटक जारी है। सपा व कांग्रेस के गठबंधन टूटने की खबर आयी है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने आज ही सपा से इस्तीफा दिया है। वहीं सपा प्रदेश अध्यक्ष आज ही जनसत्ता दल के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह से मिलने पहुंचे हैं। इन सब मुद्दों पर भी बैठक में चर्चा होने की उम्मीद है।

प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में प्रदेश के लोकसभा प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा सहित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक उपस्थित हैं। लोकसभा प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा के साथ चुनाव की दृष्टि से यह पहली बैठक है जिसमें मुख्यमंत्री के साथ-साथ संगठन के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद हैं।

बृजनन्दन/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular