Friday, August 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलोकनायक जेपी के विचार आज भी प्रासंगिक : अम्बिका चौधरी

लोकनायक जेपी के विचार आज भी प्रासंगिक : अम्बिका चौधरी

बलिया (हि. स.)। समग्र क्रांति के अग्रदूत लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 119वीं जयंती सोमवार को जिले भर में विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। नगर के टाउन हॉल में जयप्रकाश नारायण स्मारक समिति के तत्वावधान में उनकी जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। जयंती समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी ने कहा कि वर्तमान में लोकनायक जयप्रकाश नारायण के विचार सर्वाधिक प्रासंगिक हैं।

अम्बिका चौधरी ने कहा कि जयप्रकाश नारायण के आदर्शों पर सभी राजनैतिक दलों को चलना चाहिए। विशिष्ट अतिथि नारद राय ने कहा कि जयप्रकाश नारायण ने युवाओं को जगाया था। आज भी युवा उनके विचारों को आत्मसात कर देश के लिए आगे आएं। इसके पहले कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत मुख्य अतिथि ने जेपी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इस मौके पर पूर्व विधायक सुधीर राय, राजमंगल यादव, चन्द्रशेखर सिंह, बंशीधर यादव, कामेश्वर सिंह, दयाल वर्मा आदि थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामविचार पाण्डेय ने किया।

जेपी के गांव सिताब दियारा में किया नमन

सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण के पैतृक गांव सिताब दियारा में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। सांसद श्री मस्त ने जेपी को याद करते हुए कहा कि देश की मोदी सरकार उन्ही के आदर्श अपना कर गरीबों की भलाई में जुटी है। उन्होंने कहा कि जेपी के विचारों से ही देश आगे बढ़ सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular