Thursday, May 14, 2026
Homeखेललियोनेल मेसी ने अर्जेंटीना के लिए पूरे किये अपने 100 अंतरराष्ट्रीय गोल

लियोनेल मेसी ने अर्जेंटीना के लिए पूरे किये अपने 100 अंतरराष्ट्रीय गोल

नई दिल्ली(हि.स.)। दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने मंगलवार को अर्जेंटीना के लिए अपना 100वां अंतरराष्ट्रीय गोल दागा। उन्होंने यह उपलब्धि कुराकाओ के खिलाफ दोस्ताना मैच में हासिल की। यह मैच अर्जेंटीना ने 7-0 से जीता।

सात बार के बैलन डी’ओर विजेता मेसी ने सैंटियागो डेल एस्टेरो में खेले गए इस मुकाबले में तीन गोल (20वें, 33वें और 37वें ) किये। मेसी के अलावा निकोलस गोंजालेज (23वें), इंजो फर्नांडेज (35वें), एंजल डी मारिया (78वें) और गोंजालो मोंटिएल (87वें) ने गोल किया।

मेसी ने 17 साल पहले मार्च 2006 में क्रोएशिया के खिलाफ अर्जेंटीना के लिए अपना पहला गोल किया था।

मेसी अब 102 गोल के साथ, पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो (122) और ईरान के अली डेई (109) के बाद सर्वकालिक गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular