Monday, August 24, 2026
Homeकानपुरलाइसेंसी बंदूक से चली गोली, विवाहिता की मौत

लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, विवाहिता की मौत

कानपुर(हि.स.)। बिठूर थाना क्षेत्र के तिशजा गांव में शुक्रवार दोपहर एक विवाहिता की गोली लगने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि लाइसेंसी बंदूक से चली गोली लगने से उसकी मौत हुई है। घटना की अभी जांच जारी है। हालांकि परिवार के लोग उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए थे।

बिठूर थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि तिशजा गांव निवासी पूजा कुशवाहा 28 वर्ष पत्नी विश्वनाथ कुशवाहा की शुक्रवार दोपहर घर के अन्दर लाइसेंसी बंदूक से अचानक गोली चल गई और उसके शरीर में जा धंसी। गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग पहुंचे तो उसे तत्काल उपचार के लिए हैलट अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात की सूचना जैसे ही पुलिस टीम को मिली तो वह मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका के एक बच्चा भी है। ससुराल के लोग अभी कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। उसके मायके वालों को सूचना दे दी गई है। जबतक उसके मायके वाले नहीं आ जाते, तब तक कुछ नहीं बताया जा सकता है। घटनास्थल की जांच के लिए फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई है।

राम बहादुर

RELATED ARTICLES

Most Popular