Saturday, September 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलग्ज़री कार में छिपाकर ले जाई जा रही लाखों की विदेशी शराब...

लग्ज़री कार में छिपाकर ले जाई जा रही लाखों की विदेशी शराब पकड़ी, तस्कर गिरफ्तार

गाजियाबाद (हि.स.)। जिला आबकारी विभाग ने गुरुवार को लग्ज़री कार में छिपाकर ले जाई जा रही लाखों रुपये की विदेशी शराब बरामद की है।

जिला आबकारी अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि अवैध शराब की बिक्री पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को टीएस ह्यांकी आबकारी निरीक्षक सेक्टर–2, स्टाॅफ एवं इंदिरापुरम पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में विंडसर मार्केट के पास एसपीएस चौराहे से एक शराब तस्कर अमन मेहरा निवासी 193, एलआईजी फ्लैट्स पश्चिम पुरी, थाना मादीपुर को हुंडई कार में छिपाकर लाखों रुपये की विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 04 बोतल विदेशी मदिरा स्टर्लिंग रिजर्व (फॉर सेल इन दिल्ली) एवं अवैध 28 बोतल बिना रेपर, मार्का की विदेशी शराब बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध थाना इंदिरापुरम में आबकारी अधिनियम की धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा गया।

फरमान/दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular