Friday, April 24, 2026
Homeव्यापारलगातार दूसरे दिन सस्‍ता हुआ डीजल, पेट्रोल का भाव स्थिर

लगातार दूसरे दिन सस्‍ता हुआ डीजल, पेट्रोल का भाव स्थिर

नई दिल्‍ली (हि.स.)। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल की कीमत में गिरावट का असर घरेलू बाजार में भी देखने को मिल रहा है। तेल विपणन कंपनियों ने लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को डीजल की कीमत में 7 पैसे प्रति लीटर की कटौती की है। हालांकि, पेट्रोल की कीमत में पिछले 10 दिनों से कोई बदलाव नहीं किया गया है।  

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक दिल्‍ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में डीजल की कीमत घटकर क्रमश: 70.46 रुपये, 76.86 रुपये, 75.95 रुपये और 73.99 रुपये प्रति लीटर हो गया है। पेट्रोल की कीमत पूर्ववत क्रमश: 81.06 रुपये, 87.74 रुपये, 84.14 रुपये और 82.59 रुपये प्रति लीटर है। 

इसी तरह देश के अन्‍य प्रमुख शहरों में डीजल की कीमत घटकर क्रमश: नोएडा में 71.00 रुपये, रांची में 74.58 रुपये, लखनऊ में 70.91 रुपये और पटना में 76.10 रुपये प्रति लीटर हो गया है। पेट्रोल की कीमत पूर्ववत क्रमश: नोएडा में 81.58 रुपये, रांची में 80.73 रुपये, लखनऊ में 81.48 रुपये और पटना में 83.73 रुपये प्रति लीटर है।कच्‍चे तेल की कीमत में गिरावट जारी कोरोना महामारी की वजह से अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल की कमजोर मांग से कीमतें घटी हैं। ओपेक की उत्पादन में कटौती के बावजूद लीबिया और ईरान ने कच्‍चे तेल के निर्यात में वृद्धि की है, जिससे लिक्विड गोल्ड की कीमतों में गिरावट आई है। हालांकि, अमेरिका के अतिरिक्‍त राहत पैकेज की उम्मीद ने कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट को सीमित रखा है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular