Saturday, June 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखीमपुर खीरी : तीन गैंगस्टर की 1.05 करोड़ की सम्पत्ति जब्त

लखीमपुर खीरी : तीन गैंगस्टर की 1.05 करोड़ की सम्पत्ति जब्त

लखीमपुर खीरी (हि.स.)। संगठित गिरोह चलाकर अपराध से अर्जित की गई अवैध सम्पत्ति पर प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को जिला व पुलिस प्रशासन ने तीन गैंगस्टर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक करोड़ पांच लाख रुपये की सम्पत्ति को जब्त किया है।

जिलाधिकारी ने आदेश दिया कि जनपद में सक्रिय अपराधियों के खिलाफ व अपराध से अर्जित की गई सम्पत्ति को गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 14(1) के अन्तर्गत जब्तीकरण की कार्रवाई की जाये। शनिवार को जिला व पुलिस प्रशासन ने गैंगस्टर  मिश्रीलाल, शोभित और रोहित गैंग की अवैध रूप से अर्जित की गयी चल-अचल सम्पत्ति कीमत करीब 1 करोड़ 05 लाख 33 हजार 555  रुपये को जब्त करने की कार्रवाई की गई है। यह लोग सं​गठित गिरोह बनाकर अपराध करते हैं। इन लोगों ने अपराध से अर्जित की किए घन से करोड़ों की सम्पत्ति बना ली है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular