Tuesday, May 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखीमपुरखीरी की घटना पर राजनीति न करे विपक्ष : केशव प्रसाद मौर्य

लखीमपुरखीरी की घटना पर राजनीति न करे विपक्ष : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लखीमपुर की घटना पर विपक्ष को राजनीति न करने की सलाह दी है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि लखीमपुर खीरी में बेटियों के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने वाले अपराधियों को पुलिस गिरफ़्तार कर रही है। उन के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। सरकार पीड़ित परिवार के साथ है ! मुद्दा विहीन विपक्ष ऐसे मामलों में राजनीति न करे !

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा कि निघासन पुलिस थाना क्षेत्र में दो दलित बहनों को अगवा करने के बाद उनकी हत्या और उसके बाद पुलिस पर पिता का यह आरोप बेहद गंभीर है कि बिना पंचनामा और सहमति के उनका पोस्टमार्टम किया गया। लखीमपुर में किसानों के बाद अब दलितों की हत्या ‘हाथरस की बेटी’ हत्याकांड की जघन्य पुनरावृत्ति है। लखीमपुर के निघासन में बुधवार को बाइक सवार युवकों ने दो सगी बहनों का अपहरण कर लिया। इसके बाद उनके शव पेड़ से लड़के मिले हैं।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular