Tuesday, May 5, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललखनऊ : 96 अस्पतालों में कोविड इलाज की सुविधा, अब सीधे भी...

लखनऊ : 96 अस्पतालों में कोविड इलाज की सुविधा, अब सीधे भी भर्ती हो सकेंगे मरीज

कोरोना मरीजों को समय पर इलाज मिले इसके लिए बड़ा फैसला लिया गया है। प्रभारी जिलाधिकारी रौशन जैकब ने निर्देश जारी कर शहर के 96 निजी अस्पतालों को कोविड अस्पताल में तब्दील करने का निर्देश जारी कर दिया है। मरीज सीधे भी भर्ती हो सकेंगे।

इन अस्पतालों में कोविड मरीजों का इलाज हो सकेगा। मरीज सीधे भी भर्ती हो पाएंगे लेकिन इन अस्पतालों को आई ट्रिपल सी यानी इंटीग्रेटेड कोविड कमांड कंट्रोल सेंटर के अधीन काम करना होगा। जिन मरीजों को आई ट्रिपल सी से भर्ती करने के निर्देश होंगे उनको प्राथमिकता दी जाएगी।। इन अस्पतालों के प्रबंधन को लगातार जिला प्रशासन के सम्पर्क में रहने का निर्देश दिया गया है। तकनीकी सुविधाएं जैसे पीपीई किट, ऑक्सीजन सिलेंडर, रेमेडेसवियर इंजेक्शन के लिए स्वास्थ्य विभाग इन अस्पतालों की मदद करेगा।

डीएम कर रहे वर्क फ्रॉम होम

शहर की स्थिति नियंत्रण में करने के लिए जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश बीमार होने के बाद भी घर से सहयोग कर रहे हैं। हाल ही में डीएम अभिषेक प्रकाश कोविड पॉजिटिव आने के बाद होम आइसोलेशन में चले गए थे। उन्होंने कहा कि लोगों को समय पर इलाज मुहैया हो इसके लिए वह घर से जितना संभव हो सकता है कार्य कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular