Saturday, April 18, 2026
Homeअन्यलखनऊ होकर अप-डाउन में चलेंगी चार स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी राहत

लखनऊ होकर अप-डाउन में चलेंगी चार स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी राहत

लखनऊ (हि.स.)। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 03122 लालकुआं-सियालदह स्पेशल और 05053 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल सहित अप-डाउन में चार ट्रेनों का संचालन 08 से 15 नवम्बर के बीच लखनऊ होकर करेगा। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी।

रेलवे प्रशासन के मुताबिक, यात्रियों की भीड़ को देखते हुए लालकुआं-सियालदह स्पेशल ट्रेन (03122) का संचालन 08 और 15 नवम्बर (मंगलवार) को दो फेरों में किया जाएगा। यह स्पेशल ट्रेन मंगलवार को लालकुआं स्टेशन से सुबह 08 बजे रवाना होकर लखनऊ से अपराह्न 02:10 बजे होते हुए अगले दिन दोपहर 01:15 बजे 1,371 किलोमीटर की दूरी तय करके सियालदह स्टेशन पर पहुंचेगी।

वापसी में सियालदह-लालकुआं स्पेशल ट्रेन (03121) सियालदह स्टेशन से 13 नवम्बर (रविवार) को रात 11:50 बजे रवाना होकर दूसरे दिन लखनऊ से रात 11:05 बजे होते हुए तीसरे दिन सुबह 05 बजे 1,371 किलोमीटर की दूरी तय करके लालकुआं स्टेशन पर पहुंचेगी। ट्रेन का ठहराव अप-डाउन दोनों तरफ बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, कियूल, बरौनी, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, छपरा, सीवान, भटनी, गोरखपुर, लखनऊ, शाहजहांपुर और बरेली स्टेशनों पर होगा। इस ट्रेन में एसएलआरडी के 02, शयनयान के 12 तथा वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06 कोच सहित 20 बोगियां लगाई जाएंगी।

इसी तरह से 05053 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन का संचालन लखनऊ होकर एक फेरे के लिए 09 नवम्बर (बुधवार) को किया जाएगा। यह स्पेशल ट्रेन गोरखपुर स्टेशन से बुधवार तड़के सुबह 04:10 बजे चलकर लखनऊ के ऐशबाग स्टेशन से सुबह 09:25 बजे होते हुए दूसरे दिन बांद्रा टर्मिनस पर शाम 04 बजे पहुंचेगी।

वापसी में 05054 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन का संचालन 10 नवम्बर (गुरुवार) को लखनऊ होकर एक फेरे के लिए किया जाएगा। यह स्पेशल ट्रेन बांद्रा टर्मिनस से गुरुवार शाम 07:25 बजे चलकर दूसरे दिन की रात 01 बजे ऐशबाग से होते हुए तीसरे दिन सुबह 06:25 बजे गोरखपुर स्टेशन पर पहुंचेगी। ट्रेन में अप-डाउन दोनों तरफ वातानुकूलित, स्लीपर, सामान्य सहित विभिन्न श्रेणियों की बोगियां लगाई जाएंगी। इस ट्रेन का ठहराव अप-डाउन दोनों तरफ खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, ऐशबाग, कानपुर,कन्नौज, फर्रुखाबाद, कासगंज, मथुरा, अछनेरा, भरतपुर, गंगापुर सिटी, कोटा, रतलाम, बडोदरा, भरूच, सूरत, वापी और बोरिवली स्टेशनों पर किया जाएगा।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular