लखनऊ (हि.स.)। बीकेटी थाना क्षेत्र के कुम्हरावां मार्ग स्थित एक बाग में शुक्रवार को युवक का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने मृतक की पहचान लापता युवक के रुप में करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बीकेटी-कुम्हावां मार्ग पर स्थित एक बाग में आम के पेड़ से शुक्रवार सुबह फंदे पर युवक का शव लटका हुआ ग्रामीणों ने देखकर पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी से उतारा और शिनाख्त शुरु कर दी।
सूचना पर पहुंचे इटौंजा के परसहिया गांव निवासी राजकुमार ने मृतक की पहचान लापता भाई 40 वर्षीय संजय गौतम के रूप में की है। तलाशी के दौरान पुलिस को मृतक के पास मिले पासबुक के अंदर एक सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें संजय ने बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या की बात स्वीकारी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। भाई राजकुमार का कहना है कि गुरुवार को वह बैंक में खाता खुलवाने की बात कहकर निकला था, तब से वह लापता चल रहा था।
दीपक
