Sunday, May 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा मुख्यालय के सामने महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया

भाजपा मुख्यालय के सामने महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया

लखनऊ (हि.स.)। राजधानी के हजरतगंज स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय के सामने एक महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया है। आरोप है कि पुलिस प्रताड़ना से आहत होकर महिला ने यह कदम उठाया है। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है।

भाजपा मुख्यालय के सामने एक महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया है। इससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि मौके वहां मौजूद भीड़ व पुलिस ने महिला को आत्मदाह करने से बचा लिया है। प्रथामिक पूछताछ में महिला ने अपना नाम बरौना ग्राम सभा रानी खेड़ा निवासी राम प्यारी बताया है। कहा कि पकंज यादव नाम का लड़का एक लड़की को लेकर भाग गया है। इसी मामले में गोसाईगंज पुलिस ने उनके बेटे को जबरन फंसाकर जेल भेज दिया है, जबकि उनका बेटा निर्दोष है। इसी वजह से आज उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular