Wednesday, October 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ में 12 दिसम्बर को मनाया जाएगा रोजगार उत्सव - कपिलदेव अग्रवाल

लखनऊ में 12 दिसम्बर को मनाया जाएगा रोजगार उत्सव – कपिलदेव अग्रवाल

75 सौ से अधिक रिक्तियों के सापेक्ष रोजगार के अवसर

लखनऊ(हि. स.)। उत्तर प्रदेश के कौशल विकास विभाग के मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार तकनीकी रूप से ज्ञान प्राप्त नौजवानों को रोजगार से जोड़ने के लिए जिला और प्रदेश मुख्यालय पर लगातार रोजगार मेले का आयोजन कर रही है। इसी क्रम में लखनऊ के आईटीआई में 12 दिसंबर को रोजगार उत्सव मनाया जाएगा। जिसमें हाईस्कूल के बाद इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, बीटेक तक शिक्षा प्राप्त किए हुए नौजवान भाग ले सकते हैं।

उन्होंने कहा कि उप्र कौशल विकास मिशन की ओर रोजगार उत्सव (बृहद रोजगार मेला) का आयोजन किया जा रहा है।रोजगार उत्सव (बृहद रोजगार मेला) में 40 कम्पनियों के अधिकारी प्रतिभागी के रूप में भाग लेंगे। इसके अतिरिक्त 60 और कंपनियों के भाग लेने की तैयारी है। जिससे 75 सौ से अधिक रिक्तियों के सापेक्ष रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

उन्होंने कहा कि रोजगार उत्सव में आठ हजार से 25 हजार तक जॉब के अवसर उपलब्ध होंगे। काउंसलिंग कर रहे अधिकारियों ने बताया है कि रोजगार उत्सव में आने वाले अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 45 वर्ष होनी चाहिए।

शरद

RELATED ARTICLES

Most Popular