Saturday, April 18, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललखनऊ : मसाज पार्लर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार,...

लखनऊ : मसाज पार्लर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, छह गिरफ्तार

लखनऊ(हि.स.)। राजधानी में मसाज पार्लर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार करने वाले छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें पांच महिलाएं और एक पुरुष है। तलाशी के दौरान इन सभी के पास आपत्तिजनक वस्तुएं मिली है।

सहायक पुलिस आयुक्त सुनील कुमार शर्मा ने बताया बुधवार को यह बताया कि गाजीपुर थाना क्षेत्र स्थित मुंशी पुलिया के पास द ज्वाय बाडी मसाज पार्लर है। पुलिस को सूचना मिली कि मसाज पार्लर की आड़ में अनैतिक देहव्यापार का धंधा किया जा रहा है। कई बार ऐसी शिकायतें मिलने के बाद पुलिस टीम को सक्रिय किया गया और मंगलवार की देर शाम को छापेमारी की गई। मसाज पार्लर से पांच महिलाएं और एक पुरुष को पकड़ा गया है। इस दौरान यहां से तीन रजिस्टर मिले और आपत्तिजनक वस्तुएं मिली।

एसीपी ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि एक युवती नेपाल की है, बांकि सब जनपद सीतापुर, अलीगंज, मड़ियांव और देवरिया की है। लड़कियों ने बताया कि पार्लर संचालक ने उनके लिए गुडम्बा में एक मकान किराए पर ले रखा था। यह युवतियां वहीं पर किराए पर रहती थीं। एक साथ उनका आना-जाना होता था। पार्लर का संचालक अभिलाष तिवारी है, उसकी तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular