Sunday, April 19, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललखनऊ : मल्हौर से गोमती नगर के बीच रेल लाइन के दोहरीकरण...

लखनऊ : मल्हौर से गोमती नगर के बीच रेल लाइन के दोहरीकरण का कार्य पूरा, कई ट्रेनों को शिफ्ट करने की तैयारी

लखनऊ (हि.स.)। लखनऊ के मल्हौर रेलवे स्टेशन से गोमती नगर के बीच रेल लाइन के दोहरीकरण का कार्य लगभग पूरा हो गया है। गोमती नगर स्टेशन पर कई ट्रेनों को शिफ्ट करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने लखनऊ के मल्हौर रेलवे स्टेशन से गोमती नगर के बीच रेल लाइन के दोहरीकरण का कार्य लगभग पूरा कर लिया है। फिलहाल गोमती नगर से डालीगंज स्टेशन के बीच दोहरीकरण का कार्य चल रहा है। डबल लाइन तैयार होने से इस रूट पर ट्रेनों का आवागमन और तेज हो जाएगा। 

लखनऊ में डालीगंज से मल्हौर के बीच 12.6 किलोमीटर की एकल लाइन है। इस लाइन का दोहरीकरण होने से बादशाह नगर और गोमती नगर रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों को क्रासिंग नहीं देनी पड़ेगी। ऐसे में रेलवे पूर्वांचल और बिहार जाने वाली कई ट्रेनों को गोमती नगर स्टेशन पर शिफ्ट करके चलाएगा। इसके  लिए तैयारी शुरू कर दी गई है।

लखनऊ मंडल के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि मार्च 2022 तक इस पूरे रूट के डबल होने से ट्रेनों के आवागमन की क्षमता और अधिक बढ़ जाएगी। ट्रेनों को आउटर पर बेवजह रुकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने बताया कि मल्हौर रेलवे स्टेशन से गोमती नगर के बीच रेल लाइन के दोहरीकरण का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। डालीगंज से गोमती नगर के बीच दोहरीकरण का कार्य अभी चल रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular