Sunday, April 26, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललखनऊ : भाजपा ने खोली कोविड हेल्प डेस्क, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

लखनऊ : भाजपा ने खोली कोविड हेल्प डेस्क, जारी किया हेल्पलाइन नंबर


लखनऊ । प्रदेश में वैश्विक महामारी कोरोना से प्रभावित आमजन को चिकित्सीय व अन्य सहायता उपलब्ध कराने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने ‘हेल्प डेस्क’ की शुरूआत करते हुए बुधवार को ‘‘कोविड सहायता हेल्पलाइन नंबर 8588870012’’ जारी किया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने प्रदेश स्तर पर पार्टी द्वारा बनाई गई हेल्प डेस्क से संपर्क के लिए ‘‘कोविड सहायता हेल्पलाइन नंबर 8588870012’’ ट्वीट करके जारी किया। प्रदेश स्तर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री व सदस्य विधान परिषद गोविन्द नारायण शुक्ला व उनके साथ पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह, प्रकाश पाल व प्रदेश मंत्री सुभाष यदुवंश समन्वय का कार्य करेगे। पार्टी ने क्षेत्र व जिला स्तर पर भी हेल्प डेस्क की शुरूआत कर वैश्विक महामारी कोरोना से प्रभावित लोगों की सहायता का फैसला लिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने वैश्विक महामारी कोरोना से प्रभावित आमजन की सहायता के लिए पार्टी द्वारा बनाई गई हेल्प डेस्क का कोविड सहायता हेल्पलाइन नंबर 8588870012 जारी करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं का आहवान किया कि वे पार्टी द्वारा शुरू की जा रही हेल्प डेस्क के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को सहायता पहुंचे इसके लिए कार्य करे। उन्होंने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता कोविड-19 से आमजन की सुरक्षा व बचाव एवं महामारी से लड़ाई हेतु सेवा ही संगठन के मंत्र को सर्वोपरि मानकर पूर्व की भांति एक बार फिर सेवा कार्य में अपना योग्यदान दें।

RELATED ARTICLES

Most Popular