Thursday, June 25, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडल लखनऊ : नाले में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

 लखनऊ : नाले में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

लखनऊ (हि.स.)। दुबग्गा थानाक्षेत्र में सोमवार को वरदानी मंदिर के पास एक युवक की लाश मिली है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि किसी ने हत्या कर शव को यहां लाकर नाले में फेंका है। पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, कानपुर बाईपास जाने वाली रोड के पास वरदानी मंदिर बना हुआ है। मंदिर के पास नाले में एक 40 वर्षीय युवक की लाश मिलने से इलाके में हड़कम्प मच गया। क्षेत्रीय लोगों ने कंट्रोल रूम पुलिस को सूचित किया। सूचना पर ठाकुरगंज और दुबग्गा थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

दुबग्गा थाना प्रभारी सुखबीर सिंह भदौरिया ने बताया कि वरदानी मंदिर के पास बने नाले में एक युवक का शव पड़ा मिला है। शव देखकर लग रहा है कि किसी ने हत्या कर शव नाले में फेंका है। मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।मृतक की फोटो आसपास के थानों में दे दी गई है ताकि जल्द ही युवक की पहचान कर घटना का खुलासा किया जा सके।

दीपक वरुण

RELATED ARTICLES

Most Popular