Friday, April 24, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललखनऊ : तिरुपति ज्वैलर्स लूटकांड का खुलासा, दो लुटेरे गिरफ्तार

लखनऊ : तिरुपति ज्वैलर्स लूटकांड का खुलासा, दो लुटेरे गिरफ्तार

लखनऊ (हि.स.)। अलीगंज थाना क्षेत्र में बीती आठ दिसम्बर को दिनदहाड़े कर्मचारी को गोली मारकर घायल करने और तिरुपति ज्वैलर्स के यहां हुई लाखों की लूट का पुलिस ने गुरुवार को खुलासा कर दिया है। पुलिस ने लूटकांड की घटना में शामिल दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर उनके पास से जेवर और तमंचा मय जिंदा कारतूस बरामद किया है।

प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि इस खुलासे के लिए डीसीपी उत्तरी की क्राइम ब्रांच टीम भी लगी थी। गुरुवार को बंधा रोड हर्षा अस्पताल के पास दो आरोपित मूलरूप से कानपुर निवासी हर्ष सिंह उर्फ हनी सिंह दूसरा मूलरूप से बिहार निवासी रविरूद्ध शर्मा को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूट के जेवर और अन्य चीजें बरामद की गई हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इस लूटकांड की विस्तृत जानकारी दोपहर को आयोजित एक प्रेसवार्ता में संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध नीलाब्जा चौधरी देंगे।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular