Sunday, May 3, 2026
Homeअन्यलखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में 17 मई से यात्री जनरल टिकट पर कर सकेंगे...

लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में 17 मई से यात्री जनरल टिकट पर कर सकेंगे सफर

लखनऊ(हि.स.)। उत्तर रेलवे प्रशासन 15012 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस की साधारण बोगियों में 17 मई से यात्रियों को जनरल टिकट पर सफर कराएगा। इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इससे यात्रियों को साधारण बोगियों में आरक्षण कराने के झंझट से छुटकारा मिल जाएगा।

उत्तर रेलवे प्रशासन के मुताबिक, यात्रियों की सुविधा के लिए एक्सप्रेस ट्रेनों की साधारण बोगियों में चरणबद्ध तरीके से जनरल टिकट पर सफर कराने की तैयारियां चल रही हैं। इसी क्रम में 15012 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस की साधारण बोगियों में 17 मई से यात्री जनरल टिकट पर सफर कर सकेंगे।

इसी तरह से 19402 लखनऊ-अहमदाबाद एक्सप्रेस में 21 जून से, 20402 लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस में 30 जून से, 12540 लखनऊ-यशवंतपुर एक्सप्रेस में 03 जून से, 13006 अमृतसर-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस में 30 जून से और 12566 नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस की साधारण बोगियों में 28 जून से यात्री जनरल टिकट पर सफर कर सकेंगे।

उत्तर रेलवे की लखनऊ मंडल की वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा का कहना है कि लखनऊ से चलने वाली कई एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्री आने वाले दिनों में जनरल क्लास का टिकट लेकर सफर कर सकेंगे। इसके लिए तारीखें तय हाे गईं हैं।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular