Saturday, August 29, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललखनऊ : कैंची से वारकर भाई की हत्या, हत्यारा फरार

लखनऊ : कैंची से वारकर भाई की हत्या, हत्यारा फरार

लखनऊ (हि.स.)। गोमतीनगर थाना क्षेत्र के जुगौली में बुधवार की देर रात को दो भाइयों में विवाद हो गया। गुस्से में आकर छोटे भाई ने बडे़ भाई की गर्दन पर कैंची वारकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद आरोपित मौके से भाग निकला। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरु कर दी है।

प्रभारी निरीक्षक केशव कुमार तिवारी ने गुरुवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि कानपुर निवासी किशोरी लाल के दो बेटे गोलू और बिट्टू परिवार के साथ जुगौली में रहते हैं। गोलू बिजली मिस्त्री है, जबकि बिट्टू पेशे से चालक है।

परिजनों का कहना है कि दोनों भाई शराब पीने के आदी थे। बुधवार रात को शराब पीकर दोनों भाई घर पहुंचे तो दोनों में किसी बात को लेकर मारपीट शुरु हो गई। इस बिट्टू घर से कैदी लेकर आया और गोलू पर ताबड़तोड़ कई वार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात को देखकर हत्यारोपित फरार हो गया।

प्रभारी निरीक्षक केशव कुमार तिवारी ने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से मिली तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपित भाई बिट्टू की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular