लखनऊ एक्सप्रेस वे पर अनियंत्रित बस रेलिंग तोड़कर गिरी, 18 यात्री घायल

फिरोजाबाद(हि.स.)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर गुरुवार की सुबह एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर  रेलिंग तोड़कर नीचे सड़क पर जा गिरी। हादसे में करीब 12 से अधिक यात्री घायल हुए। घायलों को मिनी पीजीआई सैफई रेफर किया गया है। 

पुलिस के मुताबिक, संतकबीर नगर से एक प्राइवेट बस करीब 40 यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही ​थी। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे के पास बेकाबू बस रेलिंग तोड़कर दस फीट नीचे सड़क पर जा गिरी। इस हादसे में करीब 18 यात्री घायल हुए है। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई हो गयी।

सूचना पर थाना पुलिस और यूपीडा की गाड़ियां मौके पर पहुंची और घायल यात्रियों को इलाज के लिए मिनी पीजीआई सैफई में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ विभाग की टीम ने भी छुटमुट घायलों को उपचार दिया है। 

एसएसआई सिरसागंज हरीश कुमार ने बताया कि हादसे का कारण अभी स्पष्ट नही हो सका है। बस संत कबीर नगर से दिल्ली के लिए जा रही थी। बस के चालक-परिचालक पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गए थे। जिनकी तलाश की जा रही है। हादसे में कुल 18 लोग घायल हुए हैं। प्रथमदृष्टया यह हादसा बस चालक को नींद की झपकी आने के कारण होना बताया जा रहा है। 

error: Content is protected !!