Monday, April 20, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडललखनऊः खम्भे में युवक को बांधकर पीटने का वीडियो वायरल, एक गिरफ्तार

लखनऊः खम्भे में युवक को बांधकर पीटने का वीडियो वायरल, एक गिरफ्तार

लखनऊ (हि.स.)। ठाकुरगंज इलाके में चोरी के आरोप में एक युवक को खम्भे से बांधकर पीटने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीटने वाले युवक पर सरिया चुराने का आरोप था।

प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर चन्द्र ने बताया कि बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से सार्वजनिक हुआ। इसमें कुछ लोग एक युवक को बिजली के खम्भे में बांधकर पीट रहे हैं। इस वीडियो को संज्ञान में लेने के बाद पुलिस कमिश्नर एसबी शिरडकर ने पुलिस अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। हरकत में आई पुलिस ने वीडियो की जांच की तो यह घटना घंटाघर का होना पता चला। वीडियो के आधार पुलिस ने मोहम्मद सैफ को गिरफ्तार किया। वह मड़ियाव थाना क्षेत्र में नौबस्ता में किराये का मकान लेकर रहता था।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है और इस प्रकरण में उसके साथ कौन-कौन लोग शामिल थे उनकी तलाश की जा रही है।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular