Sunday, April 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेश रोनिल हत्याकांड : मोबाइल काल डिटेल के सहारे हत्यारों को तलाशने में...

 रोनिल हत्याकांड : मोबाइल काल डिटेल के सहारे हत्यारों को तलाशने में जुटी पुलिस

कानपुर (हि.स.)। बारहवीं के छात्र रोनिल सरकार की हत्या गला दबाकर हुई थी, जिसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। उसके शरीर पर 18 चोटें मिली है। हत्या से पूर्व उसने जान बचाने की कोशिश भी की। पुलिस हत्यारों तक पहुंचने के लिए काल डिटेल के सहारे कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, लेकिन अभी तक कोई ठोस सुबूत पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं।

डीसीपी पूर्वी रवींद्र कुमार, एडीसीपी ब्रजेश श्रीवास्तव और एसीपी कैंट मृगांक शेखर पाठक श्यामनगर स्थित डॉ. वीरेंद्र स्वरूप स्कूल पहुंचे। यहां की प्रिंसिपल विजयश्री पांडे के अतिरिक्त अन्य कर्मचारियों से रोनिल के स्वभाव के सम्बन्ध में जानकारी जुटाई है। छात्र के सहयोगियों से भी पूछताछ की गई है।

डीसीपी का कहना है कि शरीर में मिली चोटों को आधार मानते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या करने में कम से कम तीन से चार लोगों की संख्या रही होगी। फोरेंसिक टीम को घटनास्थल से कोई ठोस सुबूत हाथ नहीं लगा है। लेकिन घटनास्थल से मिले शव और टीम की जांच से इस बात का तो पता चला है कि रोनिल की हत्या करना ही हत्यारों का मकशद था क्योंकि उसका कोई भी सामान गायब नहीं था।

डीसीपी का कहना है कि सभी बिन्दुओं पर जांच की जा रही है, छात्र के मोबाइल काल डिटेल का अब एक मात्र सहारा दिखाई दे रहा है। पुलिस छात्र का मोबाइल परिजनों से लेकर काल डिटेल जुटाकर संदिग्धों की तलाश तेज कर दी है।

राम बहादुर

RELATED ARTICLES

Most Popular