Saturday, August 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरोडवेज बस में तीन व्यापारियों से एफएसटी टीम ने 44 लाख की...

रोडवेज बस में तीन व्यापारियों से एफएसटी टीम ने 44 लाख की रकम बरामद की, नहीं मिले दस्तावेज

– बांदा से कानपुर आ रही बस को हाइवे पर चेकिंग के दौरान महाराजपुर थाना क्षेत्र में जांच के दौरान पकड़ी गई रकम

कानपुर(हि.स.)। जनपद के महाराजपुर थाना क्षेत्र स्थित कानपुर प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक रोडवेज बस की चेकिंग के दौरान 44 लाख रुपये बरामद हुए हैं। तीन व्यापारियों से बरामद रकम को लेकर कोई दस्तावेज व सही जानकारी नहीं मिल सकी है। इसको देखते हुए पुलिस ने आयकर को सूचना देते हुए जब्त रकम को लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

महाराजपुर थानाध्यक्ष सतीश राठौर मंगलवार को विधानसभा चुनाव के अंतर्गत पुलिस बल के साथ चुनाव आयोग के निर्देशन में संदिग्ध व्यक्ति, वाहन व अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम को लेकर चेकिंग कर रहे थे। कानपुर प्रयागराज हाइवे पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने बांदा से फतेहपुर होते हुए कानपुर की तरफ आ रही रोडवेज बस संख्या यूपी 90-टी-5655 को जांच के लिए रोका। बस में तलाशी के दौरान सुरेश सोनी पुत्र स्व0 रामकुमार सोनी निवासी छावनी थाना कोतवाली बांदा के बैग से 35 लाख) रुपये, संजय जैन पुत्र स्व0 सगुन चन्द्र जैन निवासी कलवनगंज चौकी के पास थाना कोतवाली बांदा के बैग से 5,50,000 लाख रूपये एवं दीपक गुप्ता पुत्र राकेश गुप्ता निवासी गायत्री नगर बबेरू रोड चौराहा थाना कोतवाली बांदा के बैग 3,50,000 लाख रूपये बरामद हुये।

पुलिस ने बरामद रकम को लेकर पूछताछ व दस्तावेज मांगें, इस पर तीनों ने खुद को व्यापारी बताते हुए कारोबार की रकम बताई। लेकिन रकम को लेकर कोई प्रपत्र व साक्ष्य नहीं उपलब्ध करा सके। इस पर पुलिस ने रकम को जब्त करते हुए सीज कर अपर आयकर निदेशक को एक रिपोर्ट तैयार कर भेजी गयी। आयकर विभाग की टीम आकर व्यापारियों से बरामद रकम की जांच कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

महमूद/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular