Sunday, May 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरोडवेज बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

रोडवेज बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

हाथरस ( हि.स.)। कोतवाली सिकंदराराऊ क्षेत्र के एटा रोड पर बीती देर रात दिल्ली से आ रही एक रोडवेज बस अचानक आग का गोला बन गई। बस में आग लगते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर मौके पर पहुंचकर दमकल ने आग पर काबू पाया।

एटा डिपो की रोडवेज बस दिल्ली से एटा जा रही थी। रात्रि करीब दो बजे करीब जैसे ही बस हाथरस जिले के सिकंदराराऊ में एटा रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग से थोड़ा आगे निकली, तभी अचानक बस के इंजन में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को चपेट में ले लिया। जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों की मदद से यात्रियों ने बस से कूद कर जैसे-तैसे जान बचाई।

घटनास्थल पर दमकल कर्मी एवं पुलिस टीम भी पहुंच गए। दमकल कर्मियों ने धू-धू कर जल रही बस की आग को कड़ी मशक्कत के बाद बुझाया। आग में जलकर बस बुरी तरह से स्वाहा हो गई। हादसे में कोई जनहानि न होने की सूचना है।

लकी शर्मा

RELATED ARTICLES

Most Popular