Sunday, September 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरेस्टोरेंट संचालक की गोली मारकर हत्या

रेस्टोरेंट संचालक की गोली मारकर हत्या

-खाना देर से पहुंचाने को लेकर हुआ था विवाद

ग्रेटर नोएडा(हि. स.)। बीटा-2 थाना इलाके की जज पुलिस चौकी के पास बनी मित्रा सोसाइटी पुलिस चौकी से मात्र 400 मीटर की दूरी पर बुधवार को रेस्टोरेंट संचालक 45 वर्षीय सुनील की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गयी। हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गए। हत्या का कारण खाना देरी से पहुंचाने को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी ।

सुनील अपने होटल से ऑनलाइन खाना पहुंचाने का काम भी करता था। किसी डिलीवरी बॉय से खाना देरी से पहुंचने को लेकर विवाद हो गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच की शुरू कर दी है ।

RELATED ARTICLES

Most Popular