Thursday, May 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयरूस-यूक्रेन युद्ध का 57वां दिन: पुतिन ने किया मारियुपोल पर कब्जे का...

रूस-यूक्रेन युद्ध का 57वां दिन: पुतिन ने किया मारियुपोल पर कब्जे का एलान, घोषित किया स्वतंत्र

कीव/ मॉस्को (हि.स.)। यूक्रेन पर रूसी हमले के 57वें दिन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने यूक्रेन के सबसे बड़े बंदरगाह शहर मारियुपोल पर कब्जे का एलान कर दिया। साथ ही इस शहर को स्वतंत्र भी घोषित कर दिया है।

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध गुरुवार को 57वें दिन तक पहुंच गया। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन लगातार यूक्रेन की सेना को हथियार डालने की चेतावनी दे रहे हैं, वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की किसी भी तरह झुकने को तैयार नहीं हैं। इस बीच रूस की सेना यूक्रेन के सबसे बड़े बंदरगाह शहर पर पूरी तरह से काबिज हो गयी है।

रूस के रक्षा मंत्रालय की ओर से दावा किया गया है कि राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने स्वयं रूसी सेनाओं की मारियुपोल शहर पर जीत का एलान किया। पुतिन ने इस शहर को स्वतंत्र भी घोषित कर दिया है।

पिछले कुछ दिनों से मारियुपोल पर कब्जे की मशक्कत चल रही थी। रूस की ओर से इस शहर पर दबाव बना लिया गया था, जबकि यूक्रेन की सेनाएं जोरदार मुकाबला कर रही थीं। एक दिन पहले ही मारियुपोल के नागरिकों को निकलने का रास्ता देने के लिए दोनों देशों के बीच सहमति भी बनी थी।

इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की अंतरराष्ट्रीय दबाव बनाने की कोशिशों में जुटे हैं। जेलेंस्की ने यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल से मुलाकात कर रूस के साथ संघर्ष में यूक्रेन को समर्थन देने के लिए यूरोपीय संघ की सराहना की। उन्होंने पश्चिमी देशों से भी यूक्रेन की मदद जारी रखने की अपील की है, ताकि रूस के खिलाफ लड़ाई में कमजोर न पड़ें।

संजीव मिश्र

RELATED ARTICLES

Most Popular