Friday, September 11, 2026
Homeव्यापाररुपया 32 पैसे के नुकसान के साथ 73.89 रुपया प्रति डॉलर पर...

रुपया 32 पैसे के नुकसान के साथ 73.89 रुपया प्रति डॉलर पर हुआ बंद

मुम्बई (हि.स.)। कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 32 पैसे कमजोर होकर 73.89 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

घरेलू शेयर बाजारों में बिकवाली तथा विदेशी कोषों की निकासी के बीच गुरुवार सुबह रुपया 26 के नुकसान के साथ 73.83 प्रति डॉलर पर खुला। दिनभर के कारोबार के दौरान यह और 6 पैसे के नुकसान के साथ 73.89 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। गौरतलब है कि एक दिन पहले रुपया 73.57 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। 

RELATED ARTICLES

Most Popular