Monday, May 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरुई की फैक्ट्री व गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

रुई की फैक्ट्री व गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

मुजफ्फरनगर(हि.स.)। मुजफ्फरनगर में नगर कोतवाली क्षेत्र के खालपार में सोमवार को रुई की फैक्ट्री और गोदाम में भीषण आग लग गई। इससे लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खालापार में मीट मंडी के निकट सोमवार को एक रुई की फैक्ट्री व गोदाम में अचानग आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह से भाग कर अपनी जान बचाई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची, लेकिन पतली गली होने की वजह से आग बुझाने में परेशानी हुई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी रमाशंकर तिवारी भी मौके पर पहुंच गए।

उन्होंने फायर ब्रिगेड की दूसरी टीम को मौके पर बुलाया। तीन घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक लाखों रुपए का रुई से बना माल जलकर राख हो गया। सीएफओ ने बताया कि सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। हादसे के कारण फैक्ट्री व गोदाम मालिक बदहवास हो गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular