Thursday, May 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशराहुल गांधी के एडवांस वर्जन हैं अखिलेश यादव : केशव प्रसाद मौर्य

राहुल गांधी के एडवांस वर्जन हैं अखिलेश यादव : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ(हि.स.)। उपमुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण विभाग के मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश यादव राहुल गांधी के एडवांस वर्जन है।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी के सपा और अखिलेश यादव एडवांस वर्जन हैं। 2014, 17, 19 में जनता ने इन्हें धूल चटाई, कमल का फूल खिलाया है। उन्होंने कहा कि गुंडागर्दी करने वाली सपा के जीतने का दावा करने के साहस दिखाने के कारण मैंने उसकी तुलना कांग्रेस से की है। 2022 में सपा का सफ़ाया तय है।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य खराब मौसम में अयोध्या में थे और वहां के कार्यक्रम के बाद उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया।

शरद

RELATED ARTICLES

Most Popular