Tuesday, November 10, 2026
Homeराष्ट्रीयराहुल और प्रियंका ने राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि

राहुल और प्रियंका ने राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली (हि.स.)। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 78वें जयंती के मौके पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका के साथ शनिवार सुबह राजीव गांधी के समाधि स्थल वीर भूमि पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान रॉबर्ट वाड्रा, कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल और पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद रहे।

राहुल ने अपने पिता राजीव गांधी को याद करते हुए ट्वीट किया- ‘पापा, आप हर पल मेरे साथ, मेरे दिल में हैं। मैं हमेशा प्रयास करूंगा कि देश के लिए जो सपना आपने देखा, उसे पूरा कर सकूं।’

आशुतोष/मुकुंद

RELATED ARTICLES

Most Popular