Friday, April 24, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलराष्ट्रीय स्वच्छता अभियान में मंत्री ब्रजेश पाठक ने लगायी झाड़ू

राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान में मंत्री ब्रजेश पाठक ने लगायी झाड़ू

लखनऊ(हि.स.)। राष्ट्रीय स्वच्छता अभियान के तहत लखनऊ के विभिन्न हिस्सों में चल रहे कार्यक्रमों के बीच गुरुवार को कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने राजाराम मोहन राय वार्ड का निरीक्षण किया। वार्ड में निरीक्षण के दौरान गंदगी पाये जाने पर मंत्री ब्रजेश पाठक और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने झाड़ू उठा ली और लगाते रहे।

लखनऊ मध्य विधानसभा से विधायक और मंत्री ब्रजेश पाठक ने बालू अड्डा स्थित बूथ नंबर 292 के कार्यकर्ताओं के कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र का निरीक्षण किया। नगर निगम के अधिकारियों से वार्ता की और समय से कूड़ा उठाने को लेकर कहा। इसी बीच एक स्थान पर गंदगी दिखायी दी और इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मंत्री ने झाड़ू लगाना शुरु कर दिया। ब्रजेश पाठक को झाड़ू लगाता देखकर स्थानीय लोग भी आ गये और स्वच्छता अभियान का हिस्सा बने।

स्वच्छता अभियान के बाद मंत्री ब्रजेश पाठक ने राजाराम मोहन राय वार्ड के पूर्व पार्षद स्वर्गीय विनय सिंह के आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त किया। मंत्री ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर ईश्वर से पुण्यात्मा की शांति सद्गति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान स्थानीय भाजपा नेता उपस्थित रहें।

शरद

RELATED ARTICLES

Most Popular