लखनऊ(हि.स.)। परिवहन विभाग लखनऊ सहित पूरे उत्तर प्रदेश में नए वाहन खरीदने वालों के लिए नई व्यवस्था शुक्रवार से शुरू करने जा रहा है। नई व्यवस्था का शुभारंभ लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अशोक कटारिया करेंगे।
परिवहन विभाग लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में दो और चार पहिया नए वाहन खरीदने वालों के लिए नई व्यवस्था 10 दिसम्बर से शुरू करने जा रहा है। इस व्यवस्था के तहत नए वाहनों का ब्योरा जैसे ही शोरूम में परिवहन विभाग के पोर्टल पर दर्ज होगा, वैसे ही ऑटोमेटिक गाड़ी नम्बर सामने आ जाएगा। गाड़ी मालिक को जो नम्बर मिलेगा, उसी नम्बर का हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट शोरूम की ओर से तैयार करके एक सप्ताह के भीतर गाड़ी पर लगाना होगा।
एआरटीओ आईटी प्रभात पाण्डेय का कहना है कि नई व्यवस्था के शुरू होने पर दो और चार पहिया नए वाहन खरीदने पर गाड़ी नम्बर शोरूम पर ही मिल जाएगा। वाहन मालिकों को आरटीओ और एआरटीओ कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
दीपक
