नई दिल्ली, 13 जनवरी (हि.स.)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को देशवासियों को लोहड़ी, मकर संक्रान्ति, पोंगल, भोगाली बिहू, उत्तरायण और पौष पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दीं।
राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट संदेश में कहा, लोहड़ी, मकर संक्रान्ति, पोंगल, भोगाली बिहू, उत्तरायण और पौष पर्व के अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। मेरी कामना है कि इन त्योहारों के माध्यम से हमारे समाज में प्रेम, स्नेह और सौहार्द का बंधन मजबूत हो तथा देश में समृद्धि और खुशहाली बढ़े।
Submitted By: Sushil Kumar Edited By: Sanjeev Pash
