राशिफल

शुभ संवत 2078, शाके 1943, सौम्य गोष्ठ, चैत्र शुक्ल पक्ष, बसंत ऋतु, गुरु उदय पूर्वे शुक्रोदय पश्चिमें तिथि द्वादशी, शनिवासरे, उत्तरा भाद्र पद नक्षत्रे, घृतयोगे, वालवकरणे, कन्या की चंद्रमा, प्रदोषक्रत, गृहारंभ, दक्षिण दिशा की यात्रा शुभ होगी।
आज जन्म लिए बालक का फल……..
आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, चपल, चतुर, चंचल, स्वाभिमानी, उत्तमवृत्ति वाला, बुद्धिमान, शिक्षक-शिक्षाविद्, शिक्षाशास्त्री, लेक्चरार, प्रोफेसर, प्रिंसपल, धनी होगा।
मेष राशि :- व्यापार में लाभ, कुसंग से हानि के योग, रुके कार्य पूर्ण अवश्य ही होंगे।
वृष राशि :- संतान सुख, भूमि से हानि, शुभ कार्य में खर्च के योग हैं, मुकदमे में जीत होगी।
मिथुन राशि :- कार्य बाधा, अल्प लाभ किन्तु व्यापार से हानि होगी तथा लॉटरी से विशेष हानि।
कर्क राशि :- अधिकारियों से विवाद, कार्यबाधा, पूंजी-सम्पत्ति से लाभ होगा, कार्य अवश्य ही होगा।
सिंह राशि :- अभीष्ट सिद्धी, मातृ-कष्ट तथा विवाद होगा, लाभ, विद्या में बाधा होगी।
कन्या राशि :- संतान कष्ट, विद्या बाधा, परेशानी, गुरुजनों से हानि, लाभ होगा, कार्य अवश्य होगा।
तुला राशि :- भूमि से हानि, वाहन सुख, शासन से लाभ होगा, समय का ध्यान रखें।
वृश्चिक राशि :- शासन से लाभ, यात्रा से हानि, कार्यवृत्ति में सुधार होगा, विशेष कार्य बनेंगे।
धनु राशि :- उद्योग में सफलता लेकिन नौकरी में बाधा होगी तथा खर्च अधिक होगा।
मकर राशि :- शत्रु से हानि, स्त्री-संतान सुख तथा पदोन्नति की संभावना बनेगी।
कुंभ राशि :- विवाद, जमीन-जायजाद में बाधा किन्तु रुके कार्य अवश्य ही बनेंगे।
मीन राशि :- व्यापार में बाधा, उदर विकार तथा पड़ोसी से हानि के योग है, व्यर्थ खर्च होगा।

error: Content is protected !!