Friday, April 17, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरायबरेली: मुठभेड़ में ईरानी गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार

रायबरेली: मुठभेड़ में ईरानी गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार

– बदमाशों की गोली एसओजी का सिपाही घायल

रायबरेली (हि.स.)। ऊंचाहार सलोन मार्ग पर बीकरगढ़ बाजार के पास बीतीरात को मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार किए गए है। पुलिस की कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है, जबकि एक सिपाही घायल हुआ है।

अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि एसओजी टीम ईरानी गैंग के गिरोह के कुछ सदस्यों का पीछा कर रही थी। बाइक और कार सवार बदमाश भागने के लिए ऊंचाहार से सलोन रोड पर मुड़े तो एसओजी ने ऊंचाहार कोतवाली पुलिस से मदद मांगी। इसके बाद ऊंचाहार सलोन मार्ग पर उमरन बाजार से पहले बीकरगढ़ पाइप लाइन के पास बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में फर्रुखाबाद के मेंहदीबाग निवासी निसार हुसैन और भोपाल निवासी ताहिर अली के पैर में गोली लगी है, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। इस दौरान एसओजी का सिपाही राजीव शुक्ला के बाएं हाथ में गोली लगी है। घायलों को सीएचसी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाश ईरानी गैंग के बताये जा रहे है। दो अन्य बदमाश कार और मोटर साइकिल से भागने में सफल रहे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी हुई है।

रजनीश/दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular