Friday, April 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरायबरेली : चीफ़ फार्मासिस्ट ने खोली जिला अस्पताल में धांधली और कमीशनबाजी...

रायबरेली : चीफ़ फार्मासिस्ट ने खोली जिला अस्पताल में धांधली और कमीशनबाजी की पोल, जांच शुरू

रायबरेली (हि. स.)। जिला अस्पताल में हो रही धांधली की पोल वहीं के चीफ़ फार्मासिस्ट ने खोल दी। बुधवार को सीएमएस को लिखे शिकायती पत्र में फार्मासिस्ट ने मरीजों की जांच में चल रही कमीशनबाजी और धांधली का आरोप लगाते हुए ख़ुद को इमरजेंसी से हटाने की मांग की है।
पत्र में कमीशन का पूरा ब्योरा देते हुए ख़ुद का स्थानांतरण की मांग की है। चीफ़ फार्मासिस्ट जीडी शुक्ला ने जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एन के श्रीवास्तव को भेजे शिकायती पत्र में लिखा है कि इमरजेंसी में अव्यवस्था का आलम है। कमीशनबाजी के चक्कर मे डॉक्टर बाहर से दवाएं लिख रहे हैं और इन सबमें आलाधिकारियों की भी भूमिका है। चीफ़ फार्मासिस्ट ने अपने पत्र में कमीशनबाजी के चल रहे रेट का भी उल्लेख किया है।
पत्र के अनुसार 290 रुपये के इंजेक्शन में 150 रुपये, सिटी स्कैन में 1000 का कमीशन लिया जाता है।जिससे वह ऊब गए हैं लिहाजा उन्हें कहीं अन्यंत्र स्थानन्तरित कर दिया जाय। इस पत्र के सामने आने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। 
इस सम्बंध में जिला अस्पताल में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एन के श्रीवास्तव का कहना है कि शिकायत मिली है, दो सदस्यीय कमेटी बनाकर जांच कराई जा रही है। दोषी मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular