Saturday, April 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरायबरेली : खेत की रखवाली कर रहे किसान की गला रेतकर हत्या

रायबरेली : खेत की रखवाली कर रहे किसान की गला रेतकर हत्या

रायबरेली (हि.स.)। फसल की रखवाली कर रहे एक किसान की गला रेतकर हत्या कर दी गई। रविवार रात हुई इस निर्मम घटना की जानकारी लोगों को सोमवार की सुबह हुई। मृतक गांव के प्रधान का भाई है। सूचना मिलने पर पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मिलकर जांच में जुटी हुई है। पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने भी घटनास्थल का जायजा लिया है।

जिले के गदागंज थाना क्षेत्र के देवनपुर निवासी किसान बृजलाल यादव रोजाना की तरह बीती रात को भी फसलों की रखवाली करने के लिए खेत गये थे। खेत में ही उन्होंने सोने के लिए मचान बना रखा था और वहीं रात में रोज सोते थे।

सोमवार सुबह जब गांव के लोग खेतों की ओर गए तो चारपाई पर ब्रजपाल का खून से सना शव पड़ा देखा और इसकी जानकारी पुलिस को दी। शव के गले मे किसी तेज़ धारदार हथियार के निशान पाये गए हैं। आशंका है कि गला रेतकर किसान की हत्या की गई है। हत्या की जानकारी मिलते ही लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने इस घटना को लेकर बताया कि हर पहलू की जांच की जा रही है और जल्द ही हत्यारों को गिरफ़्तार कर लिया जाएगा।

रजनीश

RELATED ARTICLES

Most Popular