Saturday, August 22, 2026
Homeविधि एवं न्यायरामसेतु को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट जल्द...

रामसेतु को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट जल्द करेगा सुनवाई

– कोर्ट ने कहा, संविधान बेंच की सुनवाई के बाद इस मामले पर सुनवाई करेंगे

नई दिल्ली (हि.स.)। सुप्रीम कोर्ट ने रामसेतु को राष्ट्रीय स्मारक घोषित कर स्थायी संरक्षण देने की मांग को लेकर दायर याचिका पर जल्द सुनवाई का आश्वासन दिया है। कोर्ट ने कहा कि संविधान बेंच की सुनवाई के बाद इस मामले पर सुनवाई करेंगे। फिलहाल संविधान बेंच महाराष्ट्र के राजनीतिक संकट मामले की सुनवाई कर रही है ।

गुरुवार को याचिकाकर्ता सुब्रमण्यम स्वामी ने चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच के सामने मेंशन करते हुए जल्द सुनवाई की मांग की। इससे पहले 19 जनवरी को केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि संस्कृति मंत्रालय इस मांग पर विचार कर रहा है। तब सुप्रीम कोर्ट ने याचिका का निस्तारण करते हुए याचिकाकर्ता सुब्रमण्यम स्वामी को कहा था कि वह केंद्र सरकार को ज्ञापन सौंप सकते हैं। अगर सरकार के फैसले से वह संतुष्ट नहीं होते, तो फिर सुप्रीम कोर्ट आ सकते हैं।

संजय

RELATED ARTICLES

Most Popular