Tuesday, August 18, 2026
Homeराज्यराज्य : शहाबुद्दीन की कोरोना से मौत का जेल प्रशासन ने किया...

राज्य : शहाबुद्दीन की कोरोना से मौत का जेल प्रशासन ने किया खंडन

अश्वनी शर्मा

नई दिल्ल (हि.स.)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन कोरोना संक्रमित हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। बीते एक सप्ताह से दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) अस्पताल में शाहबुद्दीन का उपचार चल रहा है। हालांकि सोशल मीडिया पर यह अफवाह उड़ी की शहाबुद्दीन की मौत हो गई है, जिसका जेल प्रशासन ने खंडन किया है। तिहाड़ जेल के डीजी संदीप गोयल ने शनिवार को कहा कि शाहबुद्दीन का फिलहाल उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार तिहाड़ जेल में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। यहां के कैदी न केवल संक्रमित हो रहे हैं बल्कि अपनी जान भी गांव आ रहे हैं। जेल सूत्रों के अनुसार अभी तक 200 से ज्यादा कैदी जेल में संक्रमित हो चुके हैं और अलग-अलग अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। इन्हीं में बिहार के बाहुबली नेता एवं पूर्व सांसद शाहाबुद्दीन भी शामिल हैं। 

जेल में बंद शाहबुद्दीन को लगभग एक सप्ताह पहले कोरोना संक्रमण हुआ था। तबीयत खराब होने के चलते जेल प्रशासन द्वारा शाहाबुद्दीन को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular