Monday, September 14, 2026
Homeराज्यराज्य : लोजपा में टूट उनका अंदरूनी मामला, जद-यू की कोई भूमिका...

राज्य : लोजपा में टूट उनका अंदरूनी मामला, जद-यू की कोई भूमिका नहीं: नीतीश कुमार

अजीत पाठक

नई दिल्ली (हि.स.)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) में टूट के बारे में पहली बार प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इसमें उनकी या जनता दल यूनाइटेड (जद-यू) की कोई भूमिका नहीं है और यह उनका (चिराग पासवान-पशुपति पारस) अंदरूनी मामला है।

मुख्यमंत्री ने मंगलवार को संवाददाताओं से बातचीत में चिराग पासवान का नाम लिए बिना कहा कि लोजपा नेता प्रचार के लिए मेरे खिलाफ बोलते हैं। हमारा इससे कोई लेना-देना नहीं है।

दरअसल, चिराग यह आरोप लगाते रहे हैं कि लोजपा के विभाजन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जद-यू नेताओं की भूमिका है।

वहीं, केंद्रीय मंत्रिमंडल में विस्तार और जद-यू की भागीदारी को लेकर पूछे गए सवाल पर नीतीश ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निर्भर करता है कि वे मंत्रिमंडल विस्तार कब और कैसे करते हैं। उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

नीतीश ने कहा कि वह निजी दौरे पर दिल्ली आए हैं। उन्होंने कहा कि यहां अपनी आंखों का इलाज कराने आया हूं। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी से मिलने की उनकी कोई योजना नहीं है।

RELATED ARTICLES

Most Popular