Monday, April 20, 2026
Homeराज्यराज्य : गौतम गंभीर ने कहा, वह निःशुल्क टीकाकरण शिविर लगवाएंगे

राज्य : गौतम गंभीर ने कहा, वह निःशुल्क टीकाकरण शिविर लगवाएंगे


नई दिल्ली । भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने कहा कि वह निःशुल्क टीकाकरण शिविर लगवाएंगे। गंभीर का यह बयान दिल्ली सरकार के औषधि नियंत्रक द्वारा उच्च न्यायालय को सूचित करने के कुछ घंटे के बाद आया है, कि गंभीर की संस्था को अनाधिकृति तरीके से फेबीफ्लू दवा का भंडारण करने और उस कोविड-19 मरीजों के बीच वितरित करने का दोषी पाया गया है। इससे पहले दिन में गंभीर ने अपने ट्वीट में स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह को उद्धृत करते हुए लिखा, मैं इंसान हूं और मानवता को प्रभावित करने वाली चीजें मुझे प्रभावित करती हैं, सरदार भगत सिंह।एक अन्य ट्वीट में सांसद ने कहा किगौतम गंभीर फ़ाउंडेशन अस्पतालों के साथ मिलकर निःशुल्क टीकाकरण शिविर लगा रहा है। उनकी घोषणा उस समय में आई जब दिल्ली सरकार के औषधि नियंत्रक ने दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि गौतम गंभीर फाउंडेशन अनाधिकृत तरीक़े से फेबीफ्लूकी खरीद करनेऔर कोविड-19 मरीजों के बीच इसके वितरण का दोषी पाया गया है। उच्च न्यायालय ने कहा कि भाजपा सांसद ने परोपकार का काम किया, लेकिन इससे दवा की कमी हुई और समाज को दिक़्क़तों का सामना करना पड़ा।

RELATED ARTICLES

Most Popular