Tuesday, June 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशराज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप बीमार छात्राओं का हालचाल लेने अस्पताल पहुंचे

राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप बीमार छात्राओं का हालचाल लेने अस्पताल पहुंचे

– सीएमओ को दिए बढ़िया से बढ़िया इलाज करने के निर्देश

गाजियाबाद(हि.स.)। प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप कस्तूरबा गांधी विद्यालय मुरादनगर में बीमार हुई छात्राओं का हाल लेने के लिए संयुक्त चिकित्सालय गाजियाबाद मिलने पहुंचे। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. भवतोष शंखधर से भी इसको लेकर बात की तथा कहा कि छात्राओं को बढ़िया से बढ़िया इलाज दिया जाए। सीएमओ ने उन्हें बताया कि जांच में फ़ूड पॉइज़निंग नहीं पाई गई है, बल्कि बदलता मौसम इसकी वजह हो सकता है।

मुरादनगर के कस्बा रोड स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय में बुधवार की रात्रि में फ़ूड पॉइज़निंग से 80 से ज्यादा छात्राओं की तबियत बिगड़ गयी थी, जिससे पूरे स्वस्थ विभाग व प्रशासन में हड़कम्प मच गया था। पहले बीमार छात्राओं को पीएचसी मुरादनगर में उपचार के लिए भर्ती कराया था। इसके बाद ज्यादा तबियत बिगड़ने पर संयुक्त अस्पताल संजय नगर व अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया था। सूचना मिलने पर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह सीएमओ ने जिला अस्पताल का दौरा किया था।

सीएमओ का कहना है कि दो छात्राओं को गैस की दिक्कत हुई थी। खाना खाने के बाद उन्हें उल्टी हो गई थी जिसे देखकर अन्य बच्चियां भी डर गईं। उन्होंने भी पेट में दर्द की शिकायत की। पूछताछ में छात्राओं ने बताया कि उन्होंने खाने में उड़द की दाल खाई थी। कई छात्राओं की तबियत ज्यादा बिगड़ गयी थी। मंत्री के साथ भाजपा नेता व भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रवक्ता सौरभ जायसवाल भी उपस्थित थे।

फरमान अली

RELATED ARTICLES

Most Popular