Monday, May 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशराज्यपाल मिश्र ने काशी विश्वनाथ और संकटमोचन हनुमान के दर्शन और पूजा-अर्चना...

राज्यपाल मिश्र ने काशी विश्वनाथ और संकटमोचन हनुमान के दर्शन और पूजा-अर्चना की

जयपुर/ वाराणसी (हि.स.)। राज्यपाल कलराज मिश्र ने शनिवार को वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर वहां विशेष पूजा-अर्चना की। उन्होंने परिजनों सहित भगवान शिव का अभिषेक करते हुए देश और प्रदेशवासियों की संपन्नता और खुशहाली की कामना की।

राज्यपाल मिश्र बाद में वाराणसी में ही संकटमोचन हनुमान मंदिर भी पहुंचे। उन्होंने वहां हनुमानजी के दर्शन कर देश और प्रदेशवासियों के लिए मंगल की कामना की।

दिनेश/संदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular