Thursday, April 23, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरराज्यपाल आनंदी बेन पटेल पहुंची बलरामपुर

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल पहुंची बलरामपुर

कृषि उत्पादन मंडी समिति में एफपीओ केंद्र का किया शुभारंभ, समाज कल्याण मंत्री भी मौजूद रहे

रोहित गुप्ता

बलरामपुर। शुक्रवार को जनपद बलरामपुर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल एक दिवसीय दौरे पर बलरामपुर पहुंची। उनके साथ प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण भी थे। पुलिस लाइन में जिलाधिकारी महेन्द्र कुमार और एसपी राजेश सक्सेना ने राज्यपाल का स्वागत किया। राज्यपाल ने कृषि उत्पादन मंडी समिति में एफपीओ केंद्र का शुभारंभ किया।
राज्यपाल ने समाज कल्याण, स्वास्थ्य विभाग आदि द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी का भी जायजा लिया। राज्यपाल ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
सदर विधायक पलटूराम , तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी ने बुके देकर राज्यपाल का स्वागत किया।
छात्राओं ने स्वागत गीत पेश किया
कार्यक्रम में थारू जनजाति के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक नृत्य पेश किया गया। एमएलके कॉलेज की छात्राओं ने स्वागत गीत पेश किया। उन्होंने एमएलके कॉलेज में आयोजित समारोह में थारू जनजाति के लोगों को वनाधिकार पत्र सौंपे। राज्यपाल ने एनर्जी फार्मर प्रोजेक्ट के किसानों को प्रमाण पत्र भी बांटे।
राज्यपाल का जिला कारागार भी जाने का कार्यक्रम है। जहां वह जेल में बंद विचाराधीन कैदियों से मुलाकात कर उनसे वार्ता भी करेंगी। राज्यपाल आंगनवाड़ी केन्द्र कलवारी भी जाएंगी। जहां बच्चों और उनके अभिभावकों से भी मुलाकात करेगी का कार्यक्रम है।
इस ​​​​​​​समारोह में कपिल वस्तु विश्व विद्यालय के कुलपति हरि बहादुर श्रीवास्तव , कालेज के संरक्षण महाराजा जयनेंद्र प्रताप सिंह , पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा , कालेज के प्राचार्य जेपी पांडेय , एसपी राजेश सक्सेना आदि ने राज्यपाल का स्वागत किया ।

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल पहुंची बलरामपुर
RELATED ARTICLES

Most Popular