Wednesday, April 22, 2026
Homeउत्तर प्रदेशराजनारायण आजीवन अन्याय और विषमता के विरुद्ध रहे संघर्षरत : अखिलेश

राजनारायण आजीवन अन्याय और विषमता के विरुद्ध रहे संघर्षरत : अखिलेश

-लोकबंधु राजनारायण की 103वीं जयंती पर सपा प्रदेश मुख्यालय में हुआ कार्यक्रम

लखनऊ (हि.स.)। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा राजनारायण आजीवन अन्याय और विषमता के विरुद्ध संघर्षरत रहे। गरीबों और समाज के कमजोर वर्ग के लोगों के हितों की वे आवाज उठाते रहे। समाजवादी पार्टी उनके रास्ते पर चलने को संकल्पित है।
अखिलेश सोमवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में लोकबंधु राजनारायण की 103वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने राजनारायण के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। 
सपा अध्यक्ष ने कहा कि राजनारायण जीवनपर्यंत समाजवादी विचारों के लिए समर्पित रहे। डाॅ. लोहिया से प्रभावित होकर वे स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर स्वतंत्र भारत में भी जेल यातनाएं सहते रहे। उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और संसद सदस्य के रूप में उन्होंने जनहित के मुद्दों पर जहां सरकार को घेरा वहीं कई स्वस्थ लोकतांत्रिक परम्पराओं की भी उन्होंने शुरूआत कराई।
अखिलेश यादव ने कहा समाजवादी पार्टी झूठ-फरेब की राजनीति के विरोध में है और अन्याय तथा अनीति के विरुद्ध लगातार संघर्ष करती रही है। राजनारायण जी जिन समाजवादी मूल्यों का पौधारोपण कर गए हैं समाजवादी उसको बढ़ाने और ताकत देने का काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।

RELATED ARTICLES

Most Popular