Sunday, June 21, 2026
Homeअन्यरवीना टंडन को पद्म श्री से सम्मानित किया गया

रवीना टंडन को पद्म श्री से सम्मानित किया गया

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन हमेशा चर्चा में रहती हैं। उन्हें 80 से 90 के दशक की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक के रूप में जाना जाता है। रवीना टंडन को बुधवार की रात राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया। कुछ तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं।

पद्मश्री पुरस्कार समारोह का एक वीडियो सामने आया है। इस अवॉर्ड सेरेमनी के लिए रवीना ने खास लुक कैरी किया था। इस बार उन्होंने साड़ी पहनी, बालों में गजरा और कानों में झुमका। इस वीडियो में वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में गणमान्य लोगों को सैल्यूट करती नजर आ रही हैं।

इसके बाद रवीना ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सलामी दी। बाद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रवीना को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया। उन्हें यह पुरस्कार उनके काम और भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए दिया गया है।

पद्मश्री अवॉर्ड लेने के बाद रवीना ने कहा, ”मैं सम्मानित और आभारी हूं। मुझे अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है। मेरे योगदान, मेरे जीवन, मेरे जुनून और उद्देश्य पर ध्यान देने के लिए भारत सरकार का धन्यवाद, जिसने मुझे न केवल बॉलीवुड बल्कि इससे भी आगे योगदान करने की अनुमति दी। मैं उन सभी का शुक्रिया अदा करती हूं जिन्होंने इस सफर में मेरा मार्गदर्शन किया। मैं इसके लिए अपने पिता रवि टंडन की ऋणी हूं।”

लोकेश चंद्रा

RELATED ARTICLES

Most Popular